हम सबके लोकप्रिय लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी का स्वास्थ्य ठीक नही है, आज दोपहर नेगी जी को दिल का दौरा पड़ने के कारण ICU में भर्ती किया गया है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है,हम ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्राथना करते हैं, आप सब की प्रार्थना उन्हें जल्दी ही स्वस्थ कर सकती है, पूर्व मुख्ययामंत्री हरीश रावत और मुख्ययामंत्री त्रिवेंद्र रावत भी उनके स्वस्थ्य का हाल जानने अस्पताल पहुँचे हैं.
हार्ट अटैक पड़ने पर उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है।
जानकारी के मुताबिक अभी डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। हालांकि, परिजन उनके दिल के दौरे की बात से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि तबीयत खराब होने पर उनहें असपताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक देर रात उन्हें सीएमआई से मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अन्य शुभचिंतकों ने इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार रात अस्पताल में पहुंचकर उनका हाल जाना। अस्पताल के चेयरमैन आरके जैन के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था।
Loading...