
घटना आज सुबह 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पहले एक घर में आग लगी थी। कुछ ही देर बाद आग विकराल हो गई और उसने आसपास के 5 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। गांव की फैली भीषण आग से बचने के लिए ग्रामीण घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब आग भयावह हो चुकी थी। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। दमकल विभाग के आने बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं इस मामले पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान का कहना है कि प्रथम दृष्या आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बतायाा जा रहा हैं। हालांकि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों को पता लग पाएगा। NGO और प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य मौके पर चलाया गया है।
वहीं इस मामले पर ग्रामीणों को कहना है कि जंगलों में लगी आग उनके घरों तक पहुंच गई है। इसी कारण गांव में 6 ज्यादा घर जलकर राख हो गए है।
Loading...