राष्ट्रीय खेलों के लिए देहरादून और हल्द्वानी में एक-एक खेल गांव बनेगा। देहरादून के खेल गांव में आठ हजार खिलाड़ियों व अधिकारियों की रहने की व्यवस्था होगी, जबकि हल्द्वानी के खेल गांव में चार हजार खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए व्यवस्था रहेगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में हुई 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेल के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाएं।
नवंबर 2021 में प्रस्तावित खेलों के लिए अक्टूबर 2020 तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त करने को भेजे प्रस्तावों पर उनको रिपोर्ट दी जाए। राष्ट्रीय खेलों के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए खेल विशेषज्ञों व स्पोर्ट्स बॉडी से समन्वय होना चाहिए।
Loading...